पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में झकरकट्टी बस अड्डा-टाटमिल चौराहा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से खड़ी परिवहन निगम की लगभग 60 बसों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।
इसके अतिरिक्त बिना निर्धारित कलर कोड के संचालित हो रहे 98 ऑटो एवं ई-रिक्शा के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए चालान किए गए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 अन्य वाहनों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की गई तथा 03 वाहनों को सीज किया गया। इस प्रकार कुल 168 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
झकरकटी बस स्टैंड के बाहर अनधिकृत रूप से लगाए गए खाने-पीने के ठेले एवं अन्य अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात में हो रही बाधा को समाप्त कर आमजन को सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान की जा सके।
मौके पर एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह, यातायात निरीक्षक (पूर्वी जोन-प्रथम), थाना प्रभारी बाबू पुरवा एवं थाना प्रभारी रेल बाजार सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×