शक्ति संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, समस्याओं का मिला समाधान

कानपुर। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा वन स्टॉप सेंटर में “शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना रहा।
कार्यक्रम में श्रम विभाग से संतोष, विधिक विभाग से दिशा अरोड़ा, प्रगति फाउंडेशन से कल्पना तथा सखी केंद्र से अर्चना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों का स्वागत सम्मानपूर्वक किया गया।
इस अवसर पर दिशा अरोड़ा ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं श्रम विभाग के संतोष ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए श्रम कार्ड के लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट शैल शुक्ला ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा महिलाओं को इन योजनाओं से जुड़ने में आने वाली समस्याओं को भी दूर किया। वहीं वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर वंदना द्विवेदी ने केंद्र द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं और सहायता के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के दौरान “नारी संवाद” मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने अपनी समस्याओं को अतिथियों के समक्ष रखा, जिन पर एक-एक कर विस्तार से संवाद किया गया और विशेषज्ञों द्वारा उनके समाधान हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच साबित हुआ, जहां उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी और अपनी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×