गर्मी में लू से बचाएगा ये देसी Protein Rich चने का सत्तू

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कई तरह की ड्रिंक्स को पिया जाता है। इस मौसम में सत्तू का शरबत और लस्सी पीना लोग काफी पसंद करते हैं। यह न केवल स्वाद को मजेदार बनाता है बल्कि सेहत को भी अच्छा बनाता है। सत्तू में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है और इसकी ठंडी तासीर गर्मी से राहत पहुंचाती है। मार्केट में आसानी से सत्तू मिल जाता है लेकिन मिलावट के चलते इसका स्वाद खराब होता और शुद्ध न होने पर यह शरीर को कुछ ज्यादा फायदा नहीं पहुंचाता। अब आप घर पर ही आसानी से सत्तू को तैयार कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको सत्तू को बनाने के 2 आसान तरीके बताने जा रहे है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

भुने हुए चने से सत्तू कैसे बनाएं?

– बाजार से भुने हुए चने लाएं।

– चनों को साफ कर लें जिससे उनमें कोई कंकड न रहे।

– अगर चने थोड़े नरम हों, तो उन्हें कड़ाही में 2-3 मिनट के लिए दोबारा गर्म करें।

– इसके बाद चनों को मिक्सर जार में डालें। मिक्सी को रुक-रुक कर चलाएं, जिससे चने तेल न छोड़े और सत्तू एकदम सूखा और दानेदार बने।

– फिर इसे आखिर में बारीक छलनी से छान लें।

घर पर बने सत्तू को कैसे करें स्टोर?

– सत्तू पीसने के बाद उसे पूरी तरह ठंडा होने दें।

– फिर आप इसको किसी एयरटाइट कांच के जार में भरकर रखें।

– इस तरह यह 2-3 महीने तक खराब नहीं होगा और इसकी सोंधी खुशबू बरकरार रहेगी।

 

 

आप सत्तू का इस्तेमाल सुबह के नाश्ते में नमकीन शरबत बनाने या फिर लिट्टी और पराठे के स्टफिंग के लिए भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×