अब एक ही दवा से डायबिटीज और मोटापे का होगा इलाज

  • कानपुर मेडिकल कॉलेज को शोध में मिली बड़ी सफलता
कानपुर। कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डायबिटीज और मोटापे के मरीजों पर ‘सेमाग्लूटाइड’ दवा का सफल परीक्षण किया गया है. इस दवा से मरीजों का वजन 15 से 20% तक कम हुआ और ब्लड शुगर लेवल में भी सुधार देखने को मिला. विशेषज्ञ इसे हेल्थ इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव मान रहे हैं।
दरअसल, कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (GSVM) मेडिकल कॉलेज ने एक ऐसी दवा का सफल परीक्षण किया है,  जो न केवल शुगर लेवल को नियंत्रित करती है  बल्कि बढ़ते वजन को भी तेजी से घटाने में सक्षम है। इस दवा का नाम ‘सेमाग्लूटाइड’ है और इसे लेकर देश भर में कुल 17 सेंटर बनाए गए थे, जिनमें कानपुर का नाम भी प्रमुखता से शामिल था। यहाँ किए गए शोध के परिणाम इतने सकारात्मक रहे हैं कि विशेषज्ञ इसे चिकित्सा जगत में एक बड़ी क्रांति मान रहे हैं।
कानपुर मेडिकल कॉलेज में करीब 313 मरीजों पर इस दवा का ट्रायल किया गया था, जिसमें बेहद पॉजिटिव डेटा सामने आया है।  रिसर्च के दौरान देखा गया कि जिन मरीजों को यह दवा दी गई, उनके वजन में 15 से 20 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई. वजन घटाने के साथ-साथ इन मरीजों के ब्लड शुगर लेवल में भी अभूतपूर्व सुधार देखने को मिला। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस दवा के इस्तेमाल के बाद मरीजों की अन्य दवाइयों और रोजाना लगने वाले इंसुलिन पर निर्भरता काफी कम हो गई है। यह उन लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है जो सालों से सुई चुभने वाले दर्द और दवाइयों के भारी बोझ को सह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×