कानपुर : पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

  • पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू किए जाने की उठाई मांग
कानपुर। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर जिला कार्यकरणी द्वारा व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव के दिशा-निर्देशानुसार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कानपुर शहर के बड़ा चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष एसपी सिंह ने किया।
इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून लागू किया जाना आवश्यक है, ताकि पत्रकार निर्भय होकर निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता कर सकें।
अभियान में प्रमुख रूप से उमेश पाण्डेय (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), राजू यदाव ( मंडल प्रभारी), विनय पांडेय (तहसील अध्यक्ष), रेनू भरद्वाज, सरोज पासवान, नेहा शर्मा, रुद्रप्रताप सिंह, दुर्गेश कुमार, आरिफ, निलेश शर्मा, ए.के. द्विवेदी, सुनील कुमार, लाला यादव, भानु कुमार, रमन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह तोमर, संतोष, अनिल  दिक्षित, त्रिवेदी, संतोष चौरसिया, इरफान, राजू सैनी, संदीप बाजपेई अधिवक्ता, उमेश चन्द्र अधिवक्ता सहित तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×