आक्रोशित कांग्रेसियों ने कमिश्नर को दिया शिकायत पत्र…. कमिश्नर ने FIR के आदेश दिए

कानपुर। कानपुर महानगर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कानपुर में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुतले जलाए जाने और पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं को संरक्षण देते हुए मुकदमा न लिखने के विरोध में कानपुर पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र सौंपा और पिछले दिनों राहुल गांधी के सभी पुतला जलाने के प्रदर्शन पर मुकदमा लिखने या कांग्रेस को भी मोदी योगी के पुतला दहन की अनुमति देने की मांग की जिस पर पुलिस कमिश्नर ने राहुल गांधी का पुतला जलाने वालों पर तत्काल FIR का आदेश दिया।
पवन गुप्ता द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में कहा गया कि वर्तमान में कानपुर नगर में राहुल गांधी जी के पुतले लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूंके जा रहे हैं, किंतु इस पर कानपुर पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है। उल्टा कानपुर पुलिस के संरक्षण में ये आपत्तिजनक कृत्य लगातार हो रहे हैं।जबकि महिला आरक्षण को पहले ही कांग्रेस 2023 में पारित करवाकर भाजपा से महिला आरक्षण तत्काल आज से ही लागू करने की मांग कर रही है।वहीं दूसरी ओर, यदि कांग्रेस कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी जी या योगी आदित्यनाथ जी का पुतला फूंकते हैं, तो तत्काल मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाती है। यह दोहरा मापदंड लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है और निष्पक्ष पुलिस व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है।
जब की भाजपा वाले  मांग की गई कि पुलिस कमिश्नर यह सुनिश्चित करें कि ऐसे कामों को पुलिस संरक्षण देना बंद करे और ऐसा पक्षपात कर लोकतंत्र का अपमान करना भी बंद करे।इस प्रकार के पक्षपातपूर्ण व्यवहार को तत्काल बंद किया जाए तथा कानून का समान रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। या तो सभी के विरुद्ध समान रूप से मुकदमा दर्ज हो अथवा किसी के विरुद्ध भी ऐसी कार्यवाही न की जाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी भी अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत पुतला दहन करने को बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×