बिजली का तार बांधकर केस्को मुख्यालय पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सौपा मांगपत्र

  • समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी
कानपुर। कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में केस्को मुख्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी के साथ स्वयं पर बिजली का तार बांधकर और हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट/प्रीपेड मीटर की विसंगतियों, भीषण गर्मी में अघोषित कटौती और संवेदनहीन शिकायत निस्तारण प्रणाली आदि के कारण कानपुर की जनता को हो रही परेशानियों को उजागर किया और फिर निदेशक केस्को को इन ज्वलंत समस्याओं के सम्बन्ध में मांगपत्र भी सौंपा।
इस दौरान पवन गुप्ता ने कहा कि कानपुर नगर की आम जनता वर्तमान में स्मार्ट एवं प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था तथा बिजली आपूर्ति की अव्यवस्थाओं से अत्यंत परेशान है। भीषण गर्मी के इस समय में अघोषित बिजली कटौती, बार-बार फॉल्ट, तथा शिकायतों के समय पर निस्तारण न होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विशेष रूप से स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड प्रणाली से त्राहिमाम मचा है। जो स्मार्ट मीटर लगवा लिए वो अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। स्मार्ट और प्रीपेड मीटर में तेज रीडिंग एवं ओवरबिलिंग, प्रीपेड मोड में तकनीकी खराबी, बैलेंस समाप्त होने पर अचानक बिजली कट जाना, रिचार्ज कराने के बाद भी समय से सप्लाई बहाल न होना आम समस्या बन गई है।
साथ ही इस भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती एवं फॉल्ट और फिर समस्या निस्तारण की फेल प्रणाली ने जीना और दूभर किया हुआ है। केस्को अधिकारियों का संवेदनहीन रवैया बना हुआ है। मांग की गई कि स्मार्ट मीटरों की जांच कराकर ओवरबिलिंग की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, प्रीपेड मीटर प्रणाली की तकनीकी खामियों को दूर किया जाए, प्रीपेड में बैलेंस शून्य होने पर तत्काल बिजली बिना नोटिस न काटी जाए, बिजली आपूर्ति को नियमित एवं निर्बाध बनाया जाए, विशेषकर भीषण गर्मी के दौरान, शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
क्षेत्रीय स्तर पर शिकायत और बिलिंग निवारण का सिस्टम पहले की ही तरह लागू किया जाए,सब स्टेशन लेवल पर फॉल्ट और अन्य शिकायत के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए जो हर हाल में उपभोक्ता के फोन उठाए। साथ ही संवेदनहीन अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग भी की गई। और कानपुर में कहीं नए स्मार्ट मीटर न लगाने की भी माग की गई। कहा कि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया  तो कानपुर महानगर कांग्रेस जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी केस्को प्रशासन की होगी।
इस दौरान हरप्रकाश अग्निहोत्री, प्रतिभा, अटल पाल, रमाकांत मिश्रा, श्याम देव सिंह, फजल खान, रितेश यादव, शीलू श्रीवास्तव, संदीप निषाद, राजलक्ष्मी सिंह, राकेश साहू, फहद अब्बासी, मुकेश वाल्मीकि, राजकिशोर वर्मा, जलील अहमद, अब्दुल जब्बार, अमिताभ मिश्रा, नागेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, जीतेंद्र ब्रह्म, नदीम अनवर, आफताब हसन, अनीस वारिस, विवेक सचान, रवि बाजपई, ऋषि कुमार, फुजैल जामी, रामजी दुबे, आशुतोष शुक्ला, अकील कुरैशी, मुकेश कन्नौजिया, गणेश चौधरी, पिंटू कुरील आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×