ओवरलोड वाहनों पर की गयी बड़ी कार्रवाई, वसूला गया 9.49 लाख जुर्माना, 9 वाहन किए गए सीज

कानपुर। जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बिल्हौर क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई। बिल्हौर–ककवन रोड तथा अरौल–मकनपुर मार्ग पर संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 9 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया, जबकि 9 लाख 49 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी बिल्हौर मनीष कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग, पुलिस, खनन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। टीम ने मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की और ओवरलोडिंग पाए जाने पर मौके पर ही कार्रवाई की गई। कई वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक खनन सामग्री लदी मिली, जिस पर संबंधित प्रावधानों के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
प्रवर्तन अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों और संचालकों को ओवरलोडिंग के दुष्परिणामों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग से सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है, इसलिए नियमों का पालन आवश्यक है।
उपजिलाधिकारी बिल्हौर मनीष कुमार ने कहा कि जनपद में ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संयुक्त टीम द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, जिससे यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा | 'कांग्रेस अभी भी 1937 की...,' BJP ने 'वंदे मातरम्' के सम्मान के लिए पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ..... Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान | 'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला सुझाव . Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए | हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी ..... Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा
Advertisement ×