सड़क हादसे में दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत, दोनो के घरों में मचा कोहराम

कानपुर। रविवार की भोर तडके थाना क्षेत्र चकेरी के कोयलानगर फ्लाईओवर पर सडक दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार थाना चकेरी क्षेत्र के कोयलानगर फ्लाइओवर पर रविवार की सुबह लगभग पांच बजे दो बाइक सवार अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे कि किसी भारी वाहन ने उन्हे कुचल दिया। जिससे दोनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उनके पास मिले मोबाइल के आधार पर मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने बताया कि दोनो युवक सचेंडी के कटरा भैंसोर के रहने वाले है।
सागर कमल 22 वर्षीय तथा आलोक कमल की उम्र 23 वर्ष थी। बताया कि दोनो गहरे दोस्त थे और सीओडी के पास स्थिति आर्मी कैंप में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। बताया कि रोजाना की ही तरह दोनो एक साथ ड्यूटी के लिए गांव से रविवार की सुबह साढे चार बजे निकले थे और कोयलानगर फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने दोनो को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। हादसे की भयावकता इस बात से सिद्ध होती है कि दोनो ही हेलमेट लगाये हुए थे, बावजूद इसके दोनो की ही मौके पर मौत हो गयी।
सूचना पाते ही दोनो के घरों में कोहराम मच गया। गांव वालों की माने तो दोनो ही जिगरी दोस्त थे और इससे पहले एक साथ दोनो दिल्ली में काम करते थे। साल भर पहले ही दोनो वापस आ गये थे और यहा सिक्योंरिटी गार्ड का काम कर लिया था। पुलिस की माने तो अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है और जल्द ही अज्ञात वाहन का पता लगा लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
UCC को मंजूरी, बहुविवाह पर रोक, पेड़ काटे तो ₹1 लाख जुर्माना... राजस्थान कैबिनेट ने इन बड़े फैसलों पर लगाई मुहर | होर्मुज में 'स्टील की दीवार' वाले ट्रंप के बयान पर ईरान ने अमेरिका को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- फेक न्यूज से खतरनाक है फेक इंटेलिजेंस | झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी, देवेंद्र महतो से मिले पूर्व CM रघुबर दास, हेमंत सरकार को दी चेतावनी.. जेल में बंद आजम खान से मिले शिवपाल यादव, कहा- सपा सरकार बनी तो उन्हें बनाएंगे गृहमंत्री | 'दलित हूं, मेरी मदद करो, ये मैं कभी गिड़गिड़ाया नहीं...', खड़गे ने सदन में ऐसा क्या बोला, जेपी नड्डा को कहना पड़ा- मुझे खेद है
Advertisement ×