घर में खड़ी इलेक्ट्रिक कार में लगी आग…. मची अफरा-तफरी 

कानपुर।  रेलबाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर इलाके में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर के हॉल में खड़ी इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और हॉल में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना में बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि घर में मौजूद छह छोटे बच्चों समेत परिवार के कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी।
जानकारी के अनुसार UP78JC3822 नंबर की MG Windsor EV कार घर के अंदर खड़ी थी। देर रात अचानक कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। आग लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने साहस दिखाते हुए फायर सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि तब तक घर का हॉल पूरी तरह जल चुका था और अंदर रखा फर्नीचर व अन्य सामान राख हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार ने बताया कि मकान बने अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था और आग ने नीचे का पूरा हिस्सा बर्बाद कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×