चकरपुर मंडी में लगी भीषण आग, दुकाने हुई जलकर राख

कानपुर। कानपुर स्थित चकरपुर सब्जी मंडी जो शहर में सब्जी तथा फलों की थोक की सबसे बडी मण्डी है। गुरूवार की सुबह लगभग दस बजे वहां अचानक आग लग गयी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गयी। देखते ही देखते आग ने अपना दायरा बढाया और अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाडियो से दमकम कर्मी 2 घंटे से अधिक समय आग को बुझाने में जूझते दिखाई दिए।
गुरूवार की सुबह लगभग दस बजे चकरपुर सब्जी थोक मंडी में अचानक एक दुकान पर आग लग गयी। पहले तो व्यापारियों ने स्वयं ही आग पर काबू पाने की चेष्टा की लेकिन जब बात नही बनी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसे देखकर व्यापारियों ने वहां से हटना ही हितकर समझा। आग से क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गयी। प्रत्यशदर्शियों ने बताया कि आग चबूतरा नम्बर 6 में लगी थी, पहले कुछ व्यापारियों ने ही आग को बुझाने की कोशिश की थी। बताया कि आग की लपटे 50 फिट ऊपर तक उठती देखी गयी।
धुंए का गुब्बार काफी देर से देखा जा सकता था। सूचना पाकर मौके पर कई दमकल गाडियां पहुंच गयी और दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए दो घंटों की कडी मेहनत करनी पडी। बावजूद उसके भी आग ठण्डी नही पडी। बताया गया कि प्लास्टिक की बोरियों का तथा प्लास्टिक कैरेट का यहां भण्डार रहता है, जिसके कारण आग ने ज्यादा भयावह रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार मुन्ना ब्र्रदर्स नाम के एक आढती की आढत से आग उठी और उसके काफी क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और राहत के साथ अन्य व्यवस्थाओं को संभालते दिखायी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
UP: 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work  | 'सनातन धर्म को खत्म करने के लिए राजनीति में आया हूं', क्या उदयनिधि स्टालिन की राह पर चल रही विजय की पार्टी? अब TVK MLA ने दिया विवादित बयान | बंगाल के स्कूलों में प्रार्थना के दौरान 'वंदे मातरम' गाना हुआ अनिवार्य, CM सुवेंदु अधिकार का एक और बड़ा फैसला | ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांग ली प्रैक्टिस डिटेल, वकालत पर उठे सवाल
Advertisement ×