बरेली के नन्हे मियां तूफान में उड़ गए थे 50 फीट ऊपर….. टूटी हड्डी लगवानी पड़ी प्लेट

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शख्स टीन शेड के साथ कई फीट ऊपर हवा में उड़ता दिखाई दिया। जमीन पर गिरने के बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उनका एक हाथ और पैर टूटा है। अब इसी शख्स ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनके साथ क्या-क्या हुआ।

बुधवार (13 मई 2026) को हादसे का शिकार हुए पीड़ित की पहचान भमोरा इलाके के बबियाना गांव निवासी नन्हे मियां के रूप में हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नन्हे मियां ने कहा कि तूफान के कारण 50 फीट ऊपर उड़ा तो लगा नहीं कि अब जिंदा बच पाऊंगा। बाद में पानी से भरे मक्के के खेत में जा गिरा। जब मैं हवा में उड़ रहा था तब अल्लाह को याद कर रहा था, मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं बच पाऊंगा।

नन्हे मियां ने कहा, ‘मैं एक मजदूर हूं और मैं काम कर रहा था। तभी तूफान आ गया। तूफान से बचने के लिए हम लोहे के पोल की रस्सी पकड़कर खड़े थे। उसी वक्त इतनी तेज हवा आई कि ढांचा हवा में ऊपर उठने लगा। मेरे साथ चार और लोग भी थे। मैंने उनसे कहा, ‘मैं इसे नीचे दबाकर रखता हूं, तुम लोग इसे मजबूती से बांध दो। मैंने टीन को पकड़ा हुआ था, तभी तेज हवा में टीन के साथ मैं भी उड़ गया। इस दौरान मैं बस अल्लाह को याद कर रहा था। मैं लगभग 80 फीट दूर मक्के के खेत में जा गिरा। खेत में पानी भरा हुआ था। मैं वहीं कीचड़ में धंस गया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘एक आदमी ने जब देखा तो उसने मुझे अपने कंधे पर उठाकर कीचड़ से बाहर निकाला। इसके बाद उसने मुझे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और अपने ले गया। मेरा एक्स-रे हुआ और उसके बाद मुझे बरेली ले जाया गया। मेरी हड्डी टूटी है, जिसके लिए एक मेटल प्लेट लगवानी पड़ी। इसके अलावा मेरे पूरे शरीर पर चोटें आई हैं। जब मैं हवा में उछल रहा था, तब मैं लगातार अल्लाह को याद कर रहा था। मुझे नहीं लगा था कि मैं बच भी पाऊंगा।’

बकौल नन्हे मियां वह चाहते हैं कि उनकी कहानी MLA तक पहुंचे। वह कहते हैं, ‘मुझे अपने छोटे बच्चों का पालन-पोषण करना है। परिवार में कमाने वाला और कोई नहीं है। मैं बहुत मुश्किल में हूं। मैं तभी दोबारा काम कर पाऊंगा जब मेरी चोटें ठीक होगी। मैं सरकार से अपील करता हूं कि वह मेरी मदद करे।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह...CJI सूर्यकांत का अजीबोगरीब बयान, कहा- सोशल मीडिया और RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं  | NTA केमिस्ट्री लेक्चरर निकला NEET-UG 2026 पेपर लीक का मुख्य मास्टरमाइंड, स्पेशल क्लास में लीक पेपर पढ़ाया, गिरफ्तार | 'सभी अपराधियों की सरगना ममता बनर्जी, उन्हें जेल में डालो', RG कर रेप पीड़िता की मां का आरोप, बेटी संग हुई घटना के लिए ठहराया जिम्मेदार | 'धार का भोजशाला मंदिर है...' हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर
Advertisement ×