क्या आप की स्किन धूप से पड़ गई है काली….. फौरन ठीक करेंगे ये 4 घरेलू उपाय

गर्मियों का मौसम आते ही सूरज देवता अपने पूरे तेवर दिखाने के साथ ही सेहत को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं। चिलचिलाती धूप और पसीने के बीच सबसे ज्यादा नुकसान हमारी स्किन को झेलना पड़ता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि थोड़ी देर भी धूप में निकलो, तो चेहरा बिल्कुल काला पड़ जाता है और सन टैनिंग की वजह से स्किन का ग्लो एकदम गायब हो जाता है। अगर आप भी इस चिलचिलाती धूप में काली पड़ी स्किन से परेशान हैं, तो महंगे पार्लर ट्रीटमेंट या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी जादुई चीजें छिपी हैं, जो टैनिंग को चुटकियों में गायब कर सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 4 जादुई घरेलू उपायों के बारे में जो आपकी स्किन को तुरंत चमका देंगे।

1. टमाटर और नींबू का रस

टमाटर में लाइकोपीन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो स्किन को धूप से बचाता है। वहीं नींबू में ब्लीचिंग करने की क्षमता होती है। एक पके हुए टमाटर के पल्प में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे और टैनिंग वाले हिस्से पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह नुस्खा पहली बार में ही असर दिखाने लगता है।

2. दही और बेसन का जादुई पैक

दही और बेसन का नुस्खा टैनिंग हटाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। दो चम्मच बेसन में एक चम्मच ताजा दही और थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। इस गाढ़े पेस्ट को स्किन पर लगाएं और सूखने दें। जब यह हल्का सूख जाए, तो हाथों को गीला करके धीरे-धीरे स्क्रब करते हुए इसे साफ करें। दही स्किन को अंदर से नमी देता है और बेसन डेड स्किन को हटाकर स्किन को एकदम ग्लोइंग बना देता है।

3. कच्चे दूध और हल्दी का लेप

कच्चा दूध स्किन के लिए एक नेचुरल क्लींजर का काम करता है। आधा कप कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो दोबारा एक लेयर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे न सिर्फ टैनिंग दूर होगी बल्कि चेहरे पर एक कमाल का ग्लो भी आ जाता है।

4. एलोवेरा जेल और खीरे का रस

धूप से झुलसी स्किन को कूल करने और टैनिंग मिटाने के लिए यह सबसे बेहतरीन कूलिंग पैक है। खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और उसमें दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिक्चर को फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें, फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें। यह स्किन की जलन को तुरंत शांत करता है और कालेपन को दूर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×