कानपुर। बीते दिनों मुकबधिर युवक के साथ छिनैती (लूट) की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने सहयोगी पुलिस टीम की मदद से मूक-बधिर युवक से हुई लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपी ऑटो चालक को धर दबोचा।
रेलबाजार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 2700 रुपये, पीड़ित की अटैची, कपड़े, सुनने की मशीन तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। पीड़ित दीपक कुमार निवासी कल्याणपुर के साथ 13 मई को लूट की घटना हुई थी। मामले में उसकी बहन नीलम देवी ने 24 मई को रेलबाजार थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रभारी निरीक्षक अमान सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीओडी पुल के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकीम निवासी बेगमपुरवा, बाबूपुरवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर सलाखों का रास्ता दिखाया।
