फर्जी ‘RBI अधिकारी’ बनकर ठगी करने वाला हाई-प्रोफाइल पति-पत्नी का गिरोह गिरफ्तार

  • सेंट्रल जोन साइबर सेल और नजीराबाद पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल बरामद
कानपुर। शहर में फर्जी अधिकारी बनकर भोले-भाले लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है सेंट्रल जोन की साइबर सेल और थाना नजीराबाद पुलिस ने एक संयुक्त और त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) अधिकारी बनकर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने फर्जी दस्तावेज, सरकारी पत्र और ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं पुलिस के अनुसार, यह शातिर दंपत्ति बेहद शातिराना अंदाज में ठगी की वारदातों को अंजाम देता था आरोपी खुद को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा अधिकारी बताते थे और लोगों को झांसे में लेने के लिए हूबहू असली दिखने वाले फर्जी सरकारी पत्र, आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार करते थे इन फर्जी कागजातों को दिखाकर वे लोगों को विश्वास में लेते थे और फिर निवेश या अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर मोटी रकम ऐंठ कर फरार हो जाते थे (सर्विलांस) की मदद से साइबर सेल और नजीराबाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा अमूमन इस तरह के मामलों में आरोपी पकड़े जाने से बचते हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे इनकी एक न चली तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से ठगी और डेटा स्टोर करने में इस्तेमाल होने वाला लैपटॉप, कई स्मार्टफोन जिनसे वे शिकार से संपर्क करते थे, भारी मात्रा में फर्जी पत्र (लेटरहेड्स) और जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं।
पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस दंपत्ति ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इस धोखाधड़ी से कितने लाख या करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है पुलिस को अंदेशा है कि इस रैकेट के तार अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं और बैंक के कुछ अंदरूनी सूत्र भी इनके मददगार हो सकते हैं प्रेस वार्ता के दौरान अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त कानपुर सेन्ट्रल जोन ने बताया कि सेंट्रल जोन की साइबर सेल और नजीराबाद पुलिस ने मिलकर एक सराहनीय कार्य किया है फर्जी आरबीआई अधिकारी बनकर लोगों के साथ धोखा-धड़ी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और कई फर्जी दस्तावेज मिले हैं आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और इनके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×