जानिए सच – कहीं आपका हेलमेट ही तो नहीं छीन रहा आपके बाल?

सड़क पर चलते समय सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ कानूनन अनिवार्य है, बल्कि किसी भी दुर्घटना में हमारी जान बचाने का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। लेकिन पिछले कुछ समय से दोपहिया वाहन चालकों, विशेषकर युवाओं में एक बड़ी चिंता देखी जा रही है कि क्या हेलमेट पहनने से बाल झड़ने लगते हैं? अगर आपके मन में भी यह सवाल घूम रहा है तो आपको बताएंगे कि क्या सच है?

हेलमेट सीधे तौर पर आपके बाल नहीं छीनता, बल्कि उसे गलत तरीके से पहनना और उसकी साफ-सफाई पर ध्यान न देना ‘ट्रैक्शन एलोपेसिया’ और स्कैल्प इन्फेक्शन का कारण बन जाता है, जिससे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।

जब आप लंबे समय तक हेलमेट पहनते हैं, तो सिर में हवा का वेंटिलेशन रुक जाता है। जब आप बहुत टाइट हेलमेट पहनते हैं या उसे झटके से सिर पर डालते और निकालते हैं, तो बालों की जड़ों पर लगातार खिंचाव पड़ता है। इससे जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल टूटने लगते हैं।

गर्मियों और उमस के मौसम में हेलमेट के अंदर भारी मात्रा में पसीना जमा होता है। यह पसीना और स्कैल्प का नेचुरल ऑयल मिलकर बैक्टीरिया और फंगस के लिए जगह बना देते हैं। इससे डैंड्रफ, खुजली और बालों की जड़ों में सूजन जैसी समस्याएं हो जाती हैं, जो बाल झड़ने की रफ्तार बढ़ा देती हैं।

हेलमेट पहनने से पहले अपने सिर पर एक साफ, सूती रुमाल, स्कार्फ या बंदना जरूर बांधें। यह कपड़ा पसीने को सोख लेता है और हेलमेट के सख्त इनर-लाइनिंग के साथ बालों का सीधा फ्रिक्शन रोकता है।

हम अक्सर हेलमेट तो रोज पहनते हैं लेकिन उसकी सफाई महीनों नहीं करते है। हेलमेट के अंदरूनी पैडिंग को हफ्ते में कम से कम एक बार माइल्ड शैम्पू या एंटी-बैक्टीरियल स्प्रे से साफ करें और धूप में सुखाएं।

अगर आप नहाकर तुरंत या बालों में जेल या तेल लगाकर हेलमेट पहन लेते हैं, तो स्कैल्प में नमी लॉक हो जाती है। यह फंगल इन्फेक्शन को सीधा निमंत्रण है। हेलमेट लगाने से पहले बाल पूरी तरह सुखा लें।

हेलमेट न तो बहुत ढीला होना चाहिए और न ही इतना टाइट कि सिर में दर्द होने लगे या बाल खिंचने लगें। हमेशा सही फिटिंग और अच्छे वेंटिलेशन वाले हेलमेट का ही चयन करें।

हेलमेट को सिर पर जबरदस्ती न थोपें। पहनते और उतारते समय थोड़ा सावधानी बरतें ताकि बालों की जड़ों पर अचानक झटका या खिंचाव न आए। इसलिए इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×