बिना भुगतान किए आइसक्रीम व गोलगप्पे खाने पर दोषी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित

कानपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से एक प्रकरण संज्ञान में आया, जिसमें पीआरवी-9303 पर नियुक्त पुलिस कर्मी द्वारा कुछ ठेला विक्रेताओं से बिना भुगतान किए आइसक्रीम एवं गोलगप्पों का उपभोग किए जाने का आरोप प्रकाश में आया।
सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज/डॉयल 112, आनन्द कुमार ओझा ने बताया कि प्रकरण का संज्ञान लेते हुए प्राथमिक जांच कराई गई, जिसमें संबंधित पुलिस कर्मी प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। तत्पश्चात पुलिस उपायुक्त मुख्यालय द्वारा संबंधित कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर को सौंपी गई है। जांच में प्राप्त तथ्यों एवं निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×