दहक उठा ग्वालटोली चैराहे पर लगा ट्रांसफार्मर, ऊंची लपटे देख घबराये लोग

  • कई बार इन ट्रांसफार्मर में लग चुकी आग
  • ट्रासंफार्मर के पास अतिक्रमण कर बना ली गयी दुकाने, पीछे किया जाता है गैस वेल्डिंग का काम
कानपुर। थाना ग्वालटोली क्षेत्र के एक चैराहे पर रखे ट्रांसफार्मर में मंगलवार की देर रात आग लग गयी। आग की ऊंची लपटे देख लोग घबरा गये। वहीं  मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाना शुरू किया। इस बीच क्षेत्र की बिजली काट दी गयी। गर्मी में लोगा परेशान रहे।
जानकारी के अनुसार ग्वालटोली मकबरा चैराहे पर लगे ट्रासंफार्मर में मंगलवार की देर रात आग लग गयी। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटे उठने लगी, जिससे आस-पास के लोग घबरा गय। चैराहे पर ही ग्वालटोली थाना है तो तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाया। इस बीच क्षेत्र की बिजली काट दी गयी। गर्मी में बिजली कटने से लोग परेशान रहे। सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर को ठीक करने का काम शुरू किया।
शहर की यातायात और बिजली व्यवस्था के लिए अतिक्रमण किसी काल से कम नही है। ट्रांसफार्मर के पास होने वाले अतिक्रमण के कारण कई बार दुघर्टनाये पहले भी हो चुकी है। ग्वालटोली में ही चैराहे पर लगे इस ट्रांसफार्मर के चारो ओर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, दुकाने बना ली है, इतना ही नही ट्रांसफार्मर के बगल में ही वेल्डिंग का काम किया जा रहा है। इसी प्रकार खलासी लाईन चैराहे पर लगे ट्रांसफार्मर के चारो ओर सब्जी वालों का कब्जा हो चुका है। यही नही ट्रांसफार्मर चारो ओर बनी बाउंड्री के अंदर सब्जी विक्रेता अपना सामान भी रखते है। इसी प्रकार मछलीवाला हांटा तिराहे तथा कलेक्टरंगज थाने के बगल में रखे ट्रांसफार्मर के नीचे कब्जा कर दुकाने लगायी जा रही है और बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है।
चलती स्कूटी में लगी आग
आग की एक और घटना में एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में शाॅट शर्किट होने के कारण अचानक लग गयी और देखते ही देखते स्कूटी पूरी तरह जल कर खाक हो गयी। स्कूटी के स्वामी विरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 6 महीने पहले ही उन्होने यह स्कूटी खरीदी थी। बताया कि वह अपने घर पतरसा से कम्पनी जा रहे थे कि थाना पनकी के अंतर्गत एलएमएल चैराहे पर यह घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'सोनम जैसी को जेल जाना ही होगा, उसे फांसी हो, आखिरी समय में मैं अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाई...', राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द, | CJI प्रोटेस्‍ट के चलते बंद मेट्रो स्‍टेशनों से वकीलों को हुई परेशानी तो सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- दोपहर तक नहीं खुले तो मैं खुद दखल दूंगा | हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की | मायावती की NEET Paper Leak पर अपील: सरकार-प्रदर्शनकारी मिलकर निकालें समाधान
Advertisement ×