कानपुर। समय-समय पर शहर के सटे क्षेत्रों में जगंली जीव-जंतु देखे जाते है। कुछ दिन पहले ही इन आस-पास के क्षेत्रों में एक तेंदुए की दहशत थी तो कहीं खेतों में अजगर आदि हिंसक जानवर देखे जाते है, जिससे मानव जीवन को खतरा हो सकता है। एक बार फिर एक तेंदुए ने महराजपुर क्षेत्र में दहशत फैला दी है।
घटना थाना महाराजपुर क्षेत्र की है, जहां अब एक तेंदुआ दहशत का परिर्याय बन गया है। तेदुंए ने सुबह फूल तोड रहे एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे युवक के शरीर के साथ गर्दन और कंधे के हिस्से में गहरी चोट आई। युवक की चीख सुनकर ग्रामीणो ने तेदुंए को हकाया तब जाकर युवक की जान बच सकी। ग्रामीणों ने बताया कि खुला क्षेत्र होने के कारण वन्य जीवों का यहां आना सामान्य है लेकिन बडे जानवर खरता होते है। युवक की चीख सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे के साथ पहुंचे उनकी आवाज सुन तेंदुआ भाग गया। वहीं घटना की जानकारी विन विभाग को दी गयी। इस जानकारी के बाद वनविभाग के कर्मचारी सतर्क हो गये है।
