तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

कानपुर। थाना ग्वालटोली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीनपार्क चैराहे पर मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जहां युवक हादसे में बुरी तरह घायल हो गया तो वहीं कार सवार सभी लोग कार छोडकर मौके से फरार हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस द्वारा घायल को अस्पताल इलाज के लिए भेजकर कार्यवाई शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यदर्शियों की माने तो टक्कर बहुत तेज थी। हादसे के बाद बाइक सवार कार के शीशे से टकराने के बाद सडक पर गिर गया और जख्मी हो गया। भीड देखकर कार सवार मौके से भाग निकले। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने भेजा। पुलिस द्वारा बताया गया कि ग्रीनपार्क की ओर से तेज रफ्तार इनोवा कार आ रही थी।
परमट पेट्रोल पंप वीआईपी रोड पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग तक खुल गये। घायल युवक ने अपना नाम 32 वर्षीय कृष्णा बताया। पुलिस ने बताय कि बाइक कृष्णा मुखिया पुत्र किशोरी मुखिया, कैंट के नाम पर रजिस्र्टड है। युवक के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जायेगी। डाक्टरो के अनुसार इस दुघर्टना में घायल युवक के हाथ पैर की हडिडयों के साथ पसलियां भी टूट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×