आधा दर्जन शहर के क्षेत्रों में बिजली रही बाधित

कानपुर। शहर के आधा दर्जन क्षेत्रो में कल बिजली विभाग द्वारा शट डाॅउन किया गया। केस्को कर्मचारियों द्वारा एएमयू एवं रिकन्डक्टरिंग कार्य के चलते दो से पांच घंटे के लिए बिजली बाधित रही। कार्य को समय से व ठीक से पूरा करने के लिए केस्कों द्वारा फील्ड में 28 कर्मचारियों को तैनात किया गया।
केस्कों द्वारा बिजली कार्य को कराये जाने को लेकर शहर के आधा दर्जन क्षेत्रों में शट डाउन किया गया। बताया जाता है कि केस्कों द्वारा एएमयू एवं रिकन्डक्टरिंग का कार्य किया गया। कानपुर केस्कों द्वारा इन क्षेत्रों के लोगों से अपील की गयी थी कि वह अपने आवश्यक कार्य निपटा ले। कार्य के कारण शटडाउन किया जायेगा। वहीं कार्य पूर्ण होने के उपरान्त बिजली बहाल कर दी गयी। कार्य के चलते स्वराज इंडिया, त्रिवेदी नगर, ओल्ड गुजैनी, न्यू गुजैनी, कस्टम कालोनी, दबौली व आस-पास के क्षेत्र के साथ तात्याटोपे नगर के उपकेंद्र के अंतर्गत सीपीडब्ल्यूडी व फेस-3 में शटडाउन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'सोनम जैसी को जेल जाना ही होगा, उसे फांसी हो, आखिरी समय में मैं अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाई...', राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द, | CJI प्रोटेस्‍ट के चलते बंद मेट्रो स्‍टेशनों से वकीलों को हुई परेशानी तो सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- दोपहर तक नहीं खुले तो मैं खुद दखल दूंगा | हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की | मायावती की NEET Paper Leak पर अपील: सरकार-प्रदर्शनकारी मिलकर निकालें समाधान
Advertisement ×