बैठक में सुवेंदु अधिकारी ने बनाई झालमुड़ी, PM मोदी समेत NDA नेताओं ने चखा स्वाद – देंखे VIDEO

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के स्थित भारत मंडपम में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस अहम बैठक में एनडीए के घटक दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी का एक रोचक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा गया कि वह पार्टी नेताओं को झालमुरी खाने के लिए दे रहे हैं। वहीं, वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने खुद भी झालमुड़ी खाई। पीएम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान झालमुड़ी सुर्खियों में थी।

भारत मंडपम में एनडीए की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साथी नेताओं को अपने हाथ से झालमुड़ी बांटते और साथ में खाते हुए नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘आज एनडीए की बैठक में एनडीए के अन्य नेताओं के साथ झालमुड़ी खाई।’

झालमुड़ी  खाते हुए पीएम मोदी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पहले पीएम को झालमुड़ी परोसते हैं। उसके बाद पीएम अपने हाथों से सभी को झालमुड़ी का प्लेट दे रहे हैं। इस दौरान पीएम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘ये वाला चाहिए।’

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान झालमुड़ी एक बड़ा मुद्द बनकर उभरा था। बंगाल चुनावी रैली के दौरान PM मोदी ने झालमुरी खाई थी। इस घटना के बाद झालमुड़ी पूरे देश में ट्रेंड करने लगा। यहां तक कि बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी नेताओं ने झालमुड़ी को लेकर खूब बयानबाजी की थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत भी हासिल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
महाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 14 लोगों की मौके पर मौत | "PoK पाकिस्तान का संवैधानिक हिस्सा नहीं, कश्मीरियों का दमन बंद हो", अत्याचार के खिलाफ पाक नेता ने उठाई अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज | परमाणु हथियार नहीं बनाएगा ईरान, खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट, फ्रीज फंड्स होंगे रिलीज... वो तीन अहम मुद्दे जिन पर टिकी है पूरी डील | मध्य प्रदेश के मुरैना में हेतमपुर स्टेशन के पास ट्रेन में आग की अफवाह सुन पटरी पर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से चार की मौत, कम से कम 29 घायल
Advertisement ×