- प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया 4,399 दिनों की निरंतर सेवा का अभूतपूर्व रिकॉर्ड
- तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
कानपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर, गोविंद नगर विधानसभा से विधायक सुरेंद्र
मैथानी के नेतृत्व में एक भव्य महाआरती के साथ, पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
विधायक मैथानी ने कहा कि,प्रधानमंत्री मोदी जी देश के चुने हुए, पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने 12 वर्ष सेवा सुशासन और समर्पण के रूप में देश को समर्पित करते हुए, निरंतर 4,399 दिनों का रिकॉर्ड सेवा कालखंड राष्ट्र को समर्पित किया है। इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बजरंगबली के पनकी मंदिर (पनकी धाम) में एक विशेष पूजा, आरती और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
राष्ट्र की उन्नति और मोदी जी की दीर्घायु के लिए पप्रार्थना की कि प्रधानमंत्री को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और असीम ऊर्जा प्रदान करें, ताकि उनके नेतृत्व में भारतवर्ष इसी प्रकार विश्व पटल पर उन्नति और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा आज पूरा देश उनके इस बेदाग और कर्मठ सेवा कालखंड पर गर्व महसूस कर रहा है। बाबा पनकी वाले हनुमान जी से यही प्रार्थना है कि मोदी जी का मार्गदर्शक नेतृत्व देश को हमेशा मिलता रहे।
इस दौरान ललित उपाध्याय, विजय पटेल (मंडल अध्यक्ष), दीपक शुक्ला, मकसूदन, संजय बाजपेई,सत्येंद्र नाथ पांडेय, राजा पंडित, अरुण दुबे, जीतू बाजपेई,राघवेंद्र दुबे,किरण तिवारी, (पार्षद) आरती त्रिपाठी, सुलेखा, जया श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
