- शुक्लागंज से आई गोताखोरो की टीम नदी में युवक की कर रही तलाश
कानपुर। शुक्रवार को जाजमऊ क्षेत्र के गंगा तट पर एक युवक का कपडे से भरा बैग और उसका मोबाइल मिला साथ ही एक बिरयानी पैक प्लास्टिक का डिब्बा भी मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक द्वारा गंगा मेें छलांग लगाने की आंशका के चलते गोताखोरो को नदी में उतार दिया और शव को खोजने का काम शुरू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जाजमऊ में गंगा नदी के किनारे सुबह स्थानीय कुछ लोगों ने एक कपडे से भरा बैग और मोबाइल देखकर पुलिस को सूचना दी। यह खबर फैलते ही गंगा तट पर भीड लग गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें कपडों के साथ ही मार्च महीने में हुई एसआइ भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र मिला। आशंका के चलते कि युवक ने नशे की हालत या किसी अन्य कारण से गंगा में छलाग लगा दी, पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर गंगा में युवक के शव को पता लगाने के लिए कहा।
वही युवक के बैग से मिले प्रवेश पत्र के माध्यम से युवक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। प्रवेश पत्र में युवक का नाम ऋतिक लिखा हुआ है। थाना प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा बैग, मोबाइल नदी के किनारे मिलने की सूचना मिली थी। शुक्लांगज से गोताखोरो की टीम बुलाकर युवक की नदी में खोज कराई जा रही है। जो कि हमारी पहली प्राथमिकता है। साथ ही मिले प्रवेश पत्र के आधार से उसके परिजनो के बारे में जानकारी की जा रही है।
