नाला धंसने से प्रभावित क्षेत्र का विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया निरीक्षण

कानपुर। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने लक्ष्मीपुरवा-खलवा क्षेत्र में डॉट नाला धंसने से उत्पन्न गंभीर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।  विधायक बाजपेई ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने जलकल विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने, प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। कहा नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से राहत एवं मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पार्टी में बगावत के बीच ममता बनर्जी पर एक और मुसीबत, अब कोलकाता में दर्ज हुई FIR  | INDIA बैठक में Rahul Gandhi का दम! बोले- अगर एकजुट हुए तो BJP को हराना आसान है | इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग के दौरान बवाल, BAR लिखा देख भड़के लोग, धार्मिक भावनाएं आहत होने पर बाउंसरों से धक्का-मुक्की | TMC सांसद Kirti Azad का सनसनीखेज दावा: Kakoli Ghosh Dastidar कैमरे पर 5 लाख लेते पकड़ी गई थीं, जल्द करूंगा पर्दाफ़ाश
Advertisement ×