22 नवंबर को आजाद नगर में होगा ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन

  • हवाई हमले की चेतावनी पर 30 मिनट तक बंद रहेंगी बिजली और लाइटें

कानपुर। उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, कानपुर नगर ने अवगत कराया है कि प्रमुख सचिव, नागरिक सुरक्षा अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 22 नवंबर 2026 को नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से शहर में ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉकड्रिल शाम 6 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, आजाद नगर में आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल की तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान शाम 6 बजे हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए दो मिनट तक सायरन बजाया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित मोहल्लों एवं कम्पनी बाग, सीओएसए आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 30 मिनट के लिए बंद कर दी जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक अपने घरों के अंदर और बाहर की सभी लाइटें बंद रखें तथा बाहर से किसी भी प्रकार का प्रकाश दिखाई न दे।

सायरन बजने पर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों एवं शेल्टरों में शरण लेनी होगी। शाम 6:30 बजे हवाई हमले का खतरा समाप्त होने की सूचना देने के लिए दो मिनट तक लगातार सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों द्वारा छोटी आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर तथा अग्निशमन विभाग द्वारा बड़ी आग बुझाने के लिए फायर टेंडर के माध्यम से बचाव कार्य का प्रदर्शन किया जाएगा।

मॉकड्रिल के दौरान घायलों को नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने तथा क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे लोगों को अग्निशमन विभाग एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया जाएगा। इसके उपरांत मॉकड्रिल समाप्ति की घोषणा की जाएगी।

उपनियंत्रक ने स्पष्ट किया कि यह पूरी कार्रवाई एक अभ्यास मात्र है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा मॉकड्रिल के दौरान प्रशासन एवं संबंधित विभागों का अपेक्षित सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा, बदलाव नहीं, सैलाब आएगा, डासना जेल से घर पहुंचते ही आजम खान ने दिखाए अपने पुराने तेवर .. Yogi Adityanath बोले अखिलेश यादव खुद Ayodhya से लड़ें चुनाव तो मैं भी उतरूंगा | 'जब जुल्म और ज्यादती हद से बढ़ जाए, तो समझो हुक्मरानों का अंत आ गया', आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव का सरकार पर तंज ... ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात |      दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवैसी पर आजम का पहला बयान! ......... 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, Navdeep Singh Sangha ने थामा BJP का दामन | कहीं कट न जाए भारी चालान! सरकार ने बदल दिए प्रदूषण जांच के नियम, BS-4 और 10 साल से पुरानी BS-6 गाड़ियों को हर 6 महीने में कराना होगा PUC टेस्ट
Advertisement ×