स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे DM, खराब प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी

  • DM की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आयोजित
कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना तथा आयुष्मान भारत योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं में खराब प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1,03,348 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिसके साथ कानपुर नगर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र बुजुर्गों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में अब तक 9,20,104 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा उपचार क्लेम के रूप में 201 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
समीक्षा के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू का प्रदर्शन अत्यंत खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को कड़ी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना में सरसौल एवं कल्याणपुर की प्रगति भी असंतोषजनक पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित अधिकारियों की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मंत्रा पोर्टल पर दर्ज 6,127 महिलाओं को तीन दिन के भीतर लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पात्र महिला का भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए। सर्वाधिक भुगतान लंबित रहने पर सरसौल, बिधनू एवं कल्याणपुर के ब्लॉक अकाउंट मैनेजरों को सेवा समाप्ति नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तैनात कोई भी चिकित्सक अथवा कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति लगातार 10 दिनों तक अनुपस्थित पाया जाता है तो उसकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा में खराब प्रगति पाए जाने पर एमओआईसी ककवन, कल्याणपुर एवं बिधनू को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान में 1,363 टीबी रोगियों को पोषण पोटली उपलब्ध कराई जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'बैठक से पहले ही गठबंधन टूट गया, अखिलेश-स्टालिन-केजरीवाल कहां थे?', शिवराज सिंह चौहान ने INDI ब्लॉक की मीटिंग पर उठाए सवाल | बडगाम एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी .......... INDIA समन्वय बैठक के बाद बोले Rahul Gandhi, लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को मिलकर दिलाएंगे सज़ा |      'भानुमति का कुनबा बिखरते देखा होगा, सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में', डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा दावा, चुनाव से पहले यूपी में होगा बड़ा खेला? | Meerut blue drum case: सौरभ राजपूत हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार ............. CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं
Advertisement ×