अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर द एस्सेल ग्राण्ड में विशाल कार्यशाला 1 अक्टूबर को

  • ​वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण पर होगी गहन चर्चा
  • अर्पण सेवा संस्थान और आरोहम हैपिनेस होम्स का संयुक्त आयोजन, 500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

कानपुर, बीपीएस न्यूज़। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आगामी 1 अक्टूबर 2026 (दिन गुरुवार) को दोपहर 3:00 बजे से वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण को समर्पित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन अर्पण सेवा संस्थान (पंजी0) एवं आरोहम हैपिनेस होम्स के संयुक्त तत्वाधान में शास्त्री नगर स्थित ‘द एस्सेल ग्राण्ड’ में आयोजित किया जाएगा।

आयोजन के संबंध में उमेश पालीवाल एवं डॉ. धीरेंद्र कुमार दोहरे ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर मीडिया को विस्तृत जानकारी दी। डॉ. धीरेंद्र कुमार दोहरे ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रसार करना है। कार्यक्रम में शहर के लगभग 500 वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, शिक्षाविद एवं समाजसेवी हिस्सा लेंगे।

​प्रमुख प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी करेंगे शिरकत

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उप महानिरीक्षक (कानपुर परीक्षेत्र) यमुना प्रसाद (आई.पी.एस.) उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता के तौर पर अनुभव सिंह (आई.ए.एस.), ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर कानपुर नगर अपने विचार रखेंगे।

​वहीं वरिष्ठ अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर नगर डॉ. हरिदत्त नेमी तथा पुष्पेंद्र सिंह (ए.सी.एम. 4/जिला समाज कल्याण अधिकारी, कानपुर नगर) शिरकत करेंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता जितेंद्र त्रिवेदी (आई.ओ.एफ.एस.), महाप्रबंधक – ए.डब्लू.ई.आई.एल. मुख्यालय कानपुर द्वारा की जाएगी।

​संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन के जरिए बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान और उनकी सामाजिक सुरक्षा को लेकर एक प्रभावी ढांचा तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'बैठक से पहले ही गठबंधन टूट गया, अखिलेश-स्टालिन-केजरीवाल कहां थे?', शिवराज सिंह चौहान ने INDI ब्लॉक की मीटिंग पर उठाए सवाल | बडगाम एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी .......... INDIA समन्वय बैठक के बाद बोले Rahul Gandhi, लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को मिलकर दिलाएंगे सज़ा |      'भानुमति का कुनबा बिखरते देखा होगा, सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में', डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा दावा, चुनाव से पहले यूपी में होगा बड़ा खेला? | Meerut blue drum case: सौरभ राजपूत हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार ............. CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं
Advertisement ×