आइपीएल की तर्ज पर खो-खो प्रीमियर लीग का होगा आयोजन

  • कानपुर के साथ प्रदेश भर के खिलाडी लेंगे प्रतियोगिता में हिस्सा
कानपुर। अब आईपीएल की तर्ज पर खो-खो प्रीमियर लीग का भी आयोजन किया जायेगा और होने वाली इस लीग में कानपुर के अलावा पूरे प्रदेश के खिलाडी हिस्सा लेगे। इस खो-खो लीग का आयोजन माटी के खेल को बढावा देने के उददेश्य और इस खेल के प्रति युवाओं में इंट्रस्ट पैदा करना है।
अब आईपीएल की ही तर्ज पर खो-खो लीग का भी आयोजन किया जायेगा।  प्रदेश में कानपुर पहला ऐसा शहर होगा, जहां खो-खो खेल को बढावा देने के साथ ही इस खेल के लिए लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि खो-खो प्रीमियर लीग जिला खो-खो संध द्वारा कराया जा रहा है, जिसके लिए आनलाइन पंजीकरण की शुरूआत भी हो चुकी है।
यह खो-खो लीग कानपुर, खेलेगा कानपुर की थीम पर आयोजित की जा रही है और इस में शहर के साथ साथ पूरे प्रदेश से प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस लीग के लिए आवेदन आन लाइन किए जा सकते है। लीग का उददेश्य जहां खो-खो के प्रति युवाओं को प्रेरित करना है तो वहीं इस लीग के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाडियों की भी खोज की जायेगी, जिनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय मंचों तक ले जाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
महिला आरक्षण कानून पर अकाली दल का केंद्र सरकार को समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद SAD प्रमुख का ऐलान - मेरठ में CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल बोले- 4 से 5 करोड़ शिव भक्तों के आने की उम्मीद | 'एक यादगार सुबह...': PM मोदी से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा के बयान ने बढ़ाई पंजाब में सियासी गर्माहट, BJP सौंपेगी बड़ी जिम्मेदारी? | 'ना पीछे हटेंगे ना सिर झुकाएंगे, आखिरी दम तक लड़ेंगे...', ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका-इजरायल को फिर चेताया,कहा- सीरिया समझने की गलती ना करें | जयपुर के जोबनेर-महलां हाईवे पर स्कूल बस और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूली बस पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हो गए, 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है
Advertisement ×