आरपीएफ दरोगा के साहस और चेतना ने बचाई युवक की जान

  • चलती ट्रेन से उतरने वाले युवक का पैर फिसला, आने ही वाला था ट्रेेन के नीचे
  • पांच सेकेंड में दरोगा ने युवक का हाथ पकड कर खींचा, अन्यथा मौत थी तय
कानपुर। एक आरपीएफ दरोगा के साहस और उसकी बुद्धि चेतना के चलने एक युवक की उस समय जान बच सकी, जब युवक चलती ट्रेन से नीचे उतरने के प्रयास से लडखडा गया और गिर गया। ट्रेन गेट के ग्रील को पकडे युवक पहले तो घसिटा फिर ट्रेन के नीचे फंसने ही वाला था कि वहां खडे आरपीएफ दरोगा ने एक झटके में युवक को पकड कर खींच लिया जिससे उसकी जान बच गयी।
मारने वाले से बचाने वाला महान होता है यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी, लेकिन कानपुर सेंट्रल में एक युवक की जान बचाने वाला एक आरपीएफ दरोगा था। चलती ट्रेन से उतरते युवक के गिरने और ट्रेन की चपेट में आने से पहले महज पांच सेकेण्ड में एक दरोगा ने युवक को पकड कर खींच लिया जिससे उसकी जान बच गयी। उसकी इस जांबाजी से उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर उनकी तारीफ की। गाडी संख्या 12382 के प्लेटफार्म पर आते ही युवक ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया था। यह तो अच्छा था कि रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक अनिल कुमार गौतम की तत्काल प्रयास से युवक की जान बची, अन्यथा बडा हादसा हो सकता था।
घटना की रिकार्डिंग प्लेटफार्म पर लगे सीसी टीवी कैमरे में रिकार्ड हो गयी। रेलवे अधिकारियों ने दरोगा की तारीफ करते हुए कहा कि यह सारी घटना महज पांच सेकेण्ड मं हुई, लेकिन अनिल कुमार की बुद्धिमतता के चलते युवक की जान बच सकी। वहीं यात्रियों से अपील भी की गयी, कि इस प्रकार से ट्रेन में चढने तथा उतरने का प्रयास जान को जोखिम में डालना हो सकता है। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पूरी तरह रूकने के बाद ही यात्री चढने व उतरने का काम करे और सावधानी बरतें ताकि कोई अप्रीय घटना न घट सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, घटना के बाद बिहार में हुआ था जोरदार बवाल | TMC अध्यक्ष कौन? बागियों ने दीदी का किया तख्तापलट तो अब ममता बनर्जी ने EC को लिखी चिट्टी, पार्टी प्रमुख होने का किया दावा | 10 साल पहले 'मौत की बिल्‍डिंग' को गिराने का निकला था नोटिस, फिर LDA में किसने और कैसे बदल दिया फैसला; 15 मौतों का गुनहगार कौन? | Ayodhya Ram Mandir दान में चोरी! Kejriwal का आरोप, हर सनातनी दुखी; शुक्रवार को अयोध्या दौरे का किया ऐलान
Advertisement ×