बिना भेदभाव के कानूनी कार्यवाही करते हुवे संपूर्ण प्रदेश मे इमारतों का करायें सेफ्टी अडिट

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डॉ धीरेंद्र कुमार दोहरे ने की मांग 

कानपुर। प्रदेश की सरकार के लिए बहुत ही बहुत दुःखद हैं, कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे कानूनों का पालन एवं निगरानी की कमी देखी जा रही हैं। वैसे कोई भी हादसा बता कर नहीं होता हैं वह केवल घटित होता है। लेकिन मानव उसे अच्छी व्यवस्था/कानूनों से नियन्त्रित कर सकता है। लेकिन जिम्मेदार लोकसेवक अपनी पोस्टिंग मे राजनीतिक लाभ लेते रहेगे तो उनसे संविधान और विधि अनुसार काम नहीं होगा।

लखनऊ अग्निकांड मे 15 युवकों की मृत्यु एवम 5 घायल हो गए। यह इमारत अलीगंज सेक्टर डी, एम एस/102/डी में हैं। जिसे सन 1980 में एल डी ए ने दिया था। जिसे सन 2013 मे किसी को बेच दिया इस 1,992 वर्ग फीट आवासिए भूखंड की लीज को रद्द कर दिया गया था फ़िर जुगाड़ से बहाल कर दिया गया।
इमारत के सेकंड मंजिल पर ग्राफिक्स अमीनेशन सेंटर एवं पालतू जानवर की दुकान और लाइब्रेरी थी। जहाँ युवक थे। मेरी मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से हैं कि एक भेदभाव से मुक्त मजबूत कानूनी कार्यवाही करे एवम संपूर्ण प्रदेश मे इमारतों का सेफ्टी अडिट करायें। सभी मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों को सहानुभूति देता हूँ।।
डॉ धीरेंद्र कुमार दोहरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, घटना के बाद बिहार में हुआ था जोरदार बवाल | TMC अध्यक्ष कौन? बागियों ने दीदी का किया तख्तापलट तो अब ममता बनर्जी ने EC को लिखी चिट्टी, पार्टी प्रमुख होने का किया दावा | 10 साल पहले 'मौत की बिल्‍डिंग' को गिराने का निकला था नोटिस, फिर LDA में किसने और कैसे बदल दिया फैसला; 15 मौतों का गुनहगार कौन? | खान सर की फिर बढ़ सकती है मुसीबत, लखनऊ कोचिंग अग्निकांड की आंच पहुंची पटना, KGS कोचिंग में फायर ब्रिगेड की टीम को मिली कई खामियां
Advertisement ×