सीएसए ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर किये कार्यक्रम

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामुदायिक महाविद्यालय की परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग तथा पारिवारिक संसाधन एवं प्रबंधन विभाग द्वारा राज्यपाल महोदया के दिशानिर्देशों के अनुपालन में आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों के समय पर प्रवेश, नियमित उपस्थिति तथा प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा सेवाओं की स्थिति का आकलन करने हेतु एक निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करना, केन्द्रों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करना तथा बच्चों के समग्र विकास से संबंधित सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था। इस अवसर पर डॉ. एकता शर्मा, प्राध्यापक, डॉ.रश्मि सिंह , और डॉ. अर्चना सिंह  द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित कर बच्चों की शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. एकता शर्मा, प्राध्यापक, डॉ. अर्चना सिंह, प्रभारी, परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग, डॉ. रश्मि सिंह, प्रभारी, पारिवारिक संसाधन एवं प्रबंधन विभाग तथा आंगनवाड़ी केन्द्र की कार्यकर्त्री शोभा रानी, सुनीता देवी एवं मनोरमा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई  विभिन्न पोषण मूल्यांकन उपकरणों की सहायता से बच्चों के पोषण स्तर का आकलन किया गया। इन उपकरणों के उपयोग एवं उनके महत्व का प्रदर्शन अभिभावकों को भी किया गया, जिससे वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की नियमित निगरानी के प्रति जागरूक हो सकें।  शोभा रानी के द्वारा डॉ. एकता शर्मा, प्राध्यापक, डॉ. अर्चना सिंह, और डॉ. रश्मि सिंह, को धन्यवाद भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
महिला आरक्षण कानून पर अकाली दल का केंद्र सरकार को समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद SAD प्रमुख का ऐलान - मेरठ में CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल बोले- 4 से 5 करोड़ शिव भक्तों के आने की उम्मीद | 'एक यादगार सुबह...': PM मोदी से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा के बयान ने बढ़ाई पंजाब में सियासी गर्माहट, BJP सौंपेगी बड़ी जिम्मेदारी? | 'ना पीछे हटेंगे ना सिर झुकाएंगे, आखिरी दम तक लड़ेंगे...', ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका-इजरायल को फिर चेताया,कहा- सीरिया समझने की गलती ना करें | जयपुर के जोबनेर-महलां हाईवे पर स्कूल बस और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूली बस पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हो गए, 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है
Advertisement ×