एक भी बच्चा छूटा, पल्स पोलियो का सुरक्षा चक्र टूटा : DM कानपुर, 28 जून को 2,069 बूथों पर चलेगा अभियान

  • बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, DM ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
कानपुर। जनपद 28 जून को आयोजित होने वाले अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 5,12,184 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह नेअभिभावकों से अपील की कि वे जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को निर्धारित तिथियों पर निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। यदि किसी कारणवश बूथ तक पहुंचना संभव न हो तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर भी बच्चों को पोलियो रोधी दवा दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा छूटा, पल्स  पोलियो का सुरक्षा चक्र टूटा, इसलिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना अभियान की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के लिए जनपद में 2,069 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। 29 जून से घर-घर भ्रमण अभियान संचालित होगा। इसके लिए 8,561 घर-घर टीमें, 672 ट्रांजिट टीमें तथा 350 मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। इस प्रकार अभियान में कुल 9,585 टीमें कार्य करेंगी तथा 12,642 स्वास्थ्यकर्मी एवं सहयोगी कार्मिक तैनात रहेंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान के लिए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। ईंट-भट्ठों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, निर्माण स्थलों तथा घुमंतू एवं प्रवासी परिवारों के बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सर्वेक्षण के आधार पर टीमों की तैनाती की गई है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो रोधी दवा से वंचित न रहे।
रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (मा. कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर), अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, जेएसआई, नेहरू युवा केंद्र संगठन, महिला एवं बाल विकास विभाग, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के ट्यूटर सहित नर्सिंग छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एग्जाम से एक दिन पहले अब महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, शिक्षा विभाग ने स्थगित की परीक्षा | दिल्ली-NCR से कश्मीर तक कांपी धरती, वेनेजुएला में भीषण तबाही के बाद अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप | 'डेनमार्क को इस्लामाबाद नहीं बनने देंगे', इस देश में अजान पर बैन लगाने की तैयारी; सरकार की ये तीसरी कोशिश | राम मंदिर चंदे पर विवाद के बीच Akhilesh Yadav का बड़ा वादा: SP सत्ता में आई तो Ayodhya बनेगी सियाराम धाम
Advertisement ×