रेस्टोरेंट के संचालक से कर्मचारी व उसके पिता ने मिलकर की 62000 की धोखाधड़ी

  • धोखाधड़ी करने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर रेस्टोरेंट से हुआ फरार
  • पहले स्कूटी मरम्मत कराने के नाम पर लिए 10000
  • पत्नी के स्तन में गांठ बता ऑपरेशन के नाम पर ठगे 30000
  • बुकिंग कराने आए कस्टमर से भी की 22000 की डिजिटल धोखाधड़ी
कानपुर। नौबस्ता दासु कुआं स्थित साहू जी महाराज रेस्टोरेंट के संचालक सुरेश साहू ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी सुमित कश्यप व उसके पिता अरुण कुमार कश्यप ने मिलकर धोखाधड़ी की है। व्यक्तिगत परेशानी बता कर पहले ₹10000 अपनी स्कूटी की मरम्मत कराने के नाम से ले लिया। उसके बाद 31 मई को रोने लगा और बहाना बनाते हुए कहा कि मेरी पत्नी के स्तन में गांठ है। जिसका मेजर ऑपरेशन कराना है। और मुझे ₹30000 की सख्त आवश्यकता है। इस प्रकार संचालक को भावनात्मक रूप से बेवकूफ बनाते हुए ₹40000 ऐंठ लिए।
उसके बाद 6 जून 2026 को रेस्टोरेंट में होने वाली एक पार्टी के आयोजन हेतु कर्मचारी सुमित कश्यप ने रेस्टोरेंट मालिक यानी मुझसे बिना बताए पार्टी के मुख्य आयोजक विजय प्रताप सिंह जिनका मोबाइल नंबर 9795 414841 से संपर्क किया और दो बार में 12000 एवं 10000 कुल 22000 रुपए की धनराशि गुपचुप तरीके से अपने निजी यूपीआई आईडी (Q237668335@ybl) में प्राप्त कर ली।
संचालक सुरेश साहू ने यह भी बताया कि कर्मचारी सुमित कश्यप ने अवैध डिजिटल भुगतान को वैध दर्शाने और ग्राहकों को भ्रमित करने की नीयत से अपने निजी यूपीआई खाते के नाम में फर्जी तरीके से मेरे प्रतिष्ठान का नाम न्यू साहू फैमिली रेस्टोरेंट जोड़ दिया। जबकि वह बैंक खाता पूरी तरह से व्यक्तिगत सुमित कश्यप का था इस प्रकार कुल 62000 की धोखाधड़ी करते हुए रेस्टोरेंट से फरार हो गया। मैंने उसके मोबाइल नंबर पर बात करने के लिए कई बार काल किया। तो फोन स्विच ऑफ बताने लगा। तब मुझे अपने ठगे व धोखाधड़ी हो जाने का एहसास हुआ।
संचालक सुरेश साहू ने बताया कि घटना 31 मई से 5 जून के बीच की है। 6 जून को उक्त घटना की जानकारी बसंत विहार चौकी इंचार्ज व नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह को प्रार्थना पत्र के माध्यम से दिया। जिस पर थाना प्रभारी के आदेश पर 15 जून को एफआईआर दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज करते हुए कहा कि आप परेशान ना हो वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।
घटना के संबंध में पूंछने पर बीपीएस न्यूज़ संवाददाता को थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि लड़के की तलाश में घर गए थे, लेकिन वह घर में नहीं मिला, क्योंकि वह घर से भागा हुआ है, पिता ने बताया कि वह घर से अलग रहता है, लेकिन कहां रहता है यह पता नहीं, उसके पिता को नोटिस तामील करा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एग्जाम से एक दिन पहले अब महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, शिक्षा विभाग ने स्थगित की परीक्षा | दिल्ली-NCR से कश्मीर तक कांपी धरती, वेनेजुएला में भीषण तबाही के बाद अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप | 'डेनमार्क को इस्लामाबाद नहीं बनने देंगे', इस देश में अजान पर बैन लगाने की तैयारी; सरकार की ये तीसरी कोशिश | राम मंदिर चंदे पर विवाद के बीच Akhilesh Yadav का बड़ा वादा: SP सत्ता में आई तो Ayodhya बनेगी सियाराम धाम
Advertisement ×