बिरयानी में कॉकरोच की शिकायत होने पर रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग का छापा, सैंपल भेजा लैब

बीपीएस न्यूज़
कानपुर। स्वरूप नगर स्थित ‘वैद्यम रेस्टोरेंट’ में दोपहर करीब 3:00 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता विवेक शुक्ला की शिकायत पर की गई, जिन्होंने रेस्टोरेंट की बिरयानी में कॉकरोच मिलने का आरोप लगाया था।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोमनाथ कुशवाहा और डॉ. देवेंद्र सिंह आजाद की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। हालांकि, निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट में साफ-सफाई और रखरखाव का स्तर मानकों के अनुरूप पाया गया।
इसके बावजूद, मौके पर तैयार रखी बिरयानी की गुणवत्ता और शुद्धता पर संदेह होने के कारण टीम ने बिरयानी का एक सैंपल (नमूना) सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला (लैब) भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार आगे की उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
रक्षा से लेकर AI तक... भारत-जापान में ऐतिहासिक समझौता, PM मोदी बोले- यह भविष्य की 'असीमित साझेदारी' | लखनऊ की समिट बिल्डिंग में चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 लोग गिरफ्तार | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | बहराइच में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: अवैध गोदाम से कोडीनयुक्त कफ सिरप की 8,000 शीशियां बरामद, दवा कारोबारी गिरफ्तार
Advertisement ×