वार्ड 77 पार्षद ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन 

कानपुर। बर्रा वार्ड 77 पार्षद डॉ अखिलेश बाजपेयी के द्वारा बर्रा 2 स्थित सचान चौराहा से मोगली स्वीट हाउस तक फुटपाथ इंटर लॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर पार्षद डॉ अखिलेश बाजपेयी ने बताया कि नगर महापौर एवं नगर निगम के सहयोग से निरन्तर वार्ड के सम्पूर्ण कार्यों का कार्य तेजी से हो रहा है। इस दौरान पार्षद बाजपेयी ने क्षेत्रीय महिलाओं एवं माताओं से हालचाल लेते हुए समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
क्षेत्रीय सुमित मिश्रा ने कहा कि मौजूदा पार्षद के द्वारा निरन्तर क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा हैं। भूमि पूजन वरिष्ठ समाजसेवी एवं संरक्षक पार्षद वेलफेयर अमित पाण्डेय बंटी के द्वारा किया गया। पूजन के उपरांत क्षेत्रीय वरिष्ठ जनो का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से पार्षद नीरज गुप्ता पार्षद, गुंजन शर्मा पार्षद, अनुराग शुक्ला पार्षद, मनीष मिश्रा आचार्य पंडित सुधीर मिश्रा, पंडित गिरधारी लाल मिश्रा, राम जी शुक्ला, रामू सचान, सुनील त्रिवेदी, जीतू त्रिपाठी, प्रखर शुक्ला, आनंद बाजपेई, अजय त्रिपाठी, विपिन त्रिवेदी, कृष्ण अवस्थी, विनोद अवस्थी, गोलू मिश्रा, राघव शुक्ला, अनिल सैनी, लल्ला यादव सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सिराज मुस्‍लिम इसलिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह...सांसद इमरान मसूद ने दिया बेतुका बयान; BJP बोली- वोट बैंक की राजनीति बंद करे कांग्रेस ......... New Delhi में पहले SCO सभ्यता संवाद मंच का आगाज | यूपी CM योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में अपने पैतृक आवास पर ली आखिरी सांस .......... Maharashtra में सूखे से निपटने को नहीं होगी फंड की कमी, सुनेत्रा पवार ने Nanded में दिए निर्देश |      बुलंदशहर में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर; मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर समीर की हत्या कर चल रहा था फरार .. एनसीबी और अमेरिकी DEA की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी मामले में 6 गिरफ्तार | अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए... CM योगी की माता के निधन पर आजम खान ने जताया दुख, बोले- मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है ... IGI Airport के आसपास लेजर बीम के इस्तेमाल पर 60 दिनों का प्रतिबंध
Advertisement ×