मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : CDO

  • आईएएस, पीसीएस, जेई, नीट एवं एसएससी की निःशुल्क कोचिंग के लिए शिक्षकों का चयन अंतिम चरण में
कानपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्चस्तरीय एवं निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार संपन्न कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन की अध्यक्षता में आयोजित साक्षात्कार में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें आईएएस, पीसीएस, जेई, नीट एवं एसएससी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ शीघ्र संपन्न करते हुए कोचिंग कक्षाएं जल्द प्रारंभ कराई जाएं, ताकि विद्यार्थियों का बहुमूल्य समय व्यर्थ न हो।
साक्षात्कार के दौरान क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी बीरपाल भी उपस्थित रहे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कुल 55 शिक्षकों के चयन के सापेक्ष 101 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 83 अभ्यर्थी साक्षात्कार में उपस्थित हुए, जबकि 18 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि जनपद में आईएएस एवं पीसीएस (सिविल सेवा) की निःशुल्क कोचिंग छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर परिसर में, नीट की कोचिंग राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, कल्याणपुर तथा एसएससी की कोचिंग डीबीएस डिग्री कॉलेज, कानपुर में संचालित की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से जनपद के अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने साथ-साथ जनपद का नाम भी रोशन करेंगे। चयन प्रक्रिया पूर्ण होते ही निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ कर दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'आंख के बदले आंख लेंगे, जान के बदले जान', Tehran ने किया जोरदार ऐलान, America को ईंट का जवाब पत्थर से दे रहा Iran | 'आशुतोष भैया के लिए प्राण झोंक देंगे, एक-एक गांव जाऊंगा...', मंच पर भाषण देते-देते नरोत्तम मिश्रा के आंखों से छलके आंसू, | थप्पड़ मारे, हाथ-पैर पकड़कर 300 मीटर तक घसीटा... आगरा में RPF जवानों की 'हैवानियत', रेलवे के सीनियर अफसर के साथ बर्बरता की हदें पार | 'हम होर्मुज स्ट्रेट पर कब्जा करने जा रहे हैं', ईरान पर तबाही बरसाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा; बोले- फीस भी लेंगे
Advertisement ×