- मृतका पॉलिटेक्निक की थी छात्रा
- मकान मालिक ने डायल 112 पर पुलिस को दी सूचना
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के गीता नगर सर्वोदय नगर चौकी क्षेत्र में एक छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल के अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा जानकारी करने पर पता चला, कि शुभी गर्ल्स हॉस्टल गीता नगर में किराए में रहने वाली 19 वर्षीय लड़की पूर्वा सचान पुत्री राम सिंहासन सचान निवासी घाटमपुर फांसी लगा ली है। काकादेव पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।
मौके पर उच्चाधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौजूद रही। वही इस आत्महत्या के सम्बंध में कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है।
