गंगा बैराज का डीएम ने किया निरीक्षण, जलस्तर का लिया जायजा, गहरे पानी में स्नान न करने की अपील

  • परमट घाट, अटल घाट, भैरव घाट समेत विभिन्न घाटों पर लगाए गए चेतावनी संकेतक
कानपुर। मानसून के मद्देनजर गंगा नदी के जलस्तर पर सतत निगरानी के क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को गंगा बैराज स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर जलस्तर एवं बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से दैनिक जलस्तर, संभावित परिस्थितियों तथा राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। फ्लड कंट्रोल कार्यालय के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे गंगा बैराज पर अपस्ट्रीम जलस्तर 112.500 मीटर तथा डाउनस्ट्रीम 111.900 मीटर दर्ज किया गया। बैराज से 88,557 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यहां चेतावनी स्तर 114.000 मीटर तथा खतरे का निशान 115.000 मीटर निर्धारित है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी स्तर से 1.50 मीटर और खतरे के निशान से 2.50 मीटर नीचे है। वहीं शुक्लागंज गेज पर जलस्तर 110.510 मीटर दर्ज किया गया, जो वहां निर्धारित चेतावनी एवं खतरे के स्तर से काफी नीचे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को निर्देश दिए गए हैं कि जहां लगातार वर्षा के कारण जलस्तर बढ़ा है, वहां चेतावनी संकेत अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। इसी क्रम में परमट घाट, भैरव घाट सहित बिल्हौर तहसील एवं सदर क्षेत्र के विभिन्न घाटों और जलभराव वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं, ताकि लोग गहरे पानी वाले स्थानों की पहचान कर सकें और किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वर्षा ऋतु में गहरे पानी में स्नान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार किसी भी संभावित बाढ़ अथवा आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राहत सामग्री, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है तथा राहत किट वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहली बार कानपुर में एनडीआरएफ की एक यूनिट उपलब्ध रहेगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल तैनात किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह, तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी सहित बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सिराज मुस्‍लिम इसलिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह...सांसद इमरान मसूद ने दिया बेतुका बयान; BJP बोली- वोट बैंक की राजनीति बंद करे कांग्रेस ......... New Delhi में पहले SCO सभ्यता संवाद मंच का आगाज | यूपी CM योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में अपने पैतृक आवास पर ली आखिरी सांस .......... Maharashtra में सूखे से निपटने को नहीं होगी फंड की कमी, सुनेत्रा पवार ने Nanded में दिए निर्देश |      बुलंदशहर में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर; मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर समीर की हत्या कर चल रहा था फरार .. एनसीबी और अमेरिकी DEA की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी मामले में 6 गिरफ्तार | अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए... CM योगी की माता के निधन पर आजम खान ने जताया दुख, बोले- मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है ... IGI Airport के आसपास लेजर बीम के इस्तेमाल पर 60 दिनों का प्रतिबंध
Advertisement ×