रिक्शा, ई-ऑटो, टेम्पो को चौराहा/तिराहा से 100 मीटर की दूरी पर ही सवारी बैठाने व उतारने के निर्देश 

कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme ” के अंतर्गत बड़ा चौराहा, परेड चौराहा, ग्रीन पार्क चौराहा, घंटाघर चौराहा एवं नरौना चौराहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, सड़क पर वाहन दबाव, अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन, सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का अवलोकन किया गया।
प्रमुख चौराहा/तिराहा से ई- रिक्शा, ई-ऑटो, टेम्पो आदि को कम से कम 100 मीटर की दूरी पर सवारी बैठाने एवं उतारने हेतु निर्देशित किया गया तथा सड़क पर अनावश्यक रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए एवं चौराहा/ तिराहा पर चिन्हित चोक पॉइंट्स की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाए जिससे यात्रियों के मैक्सिमम ट्रैवल टाइम को घटाया जा सके।
पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
यह भी  बताया गया कि “ Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme ” का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'आप दोनों तो Gen-Z नहीं हैं, किस संगठन से जुड़े हैं...', दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार के बाद आशुतोष रांका और सौरभ दास ने वापस ली याचिका  | Rahul Gandhi के बयान पर भड़कीं Smriti Irani, महिलाओं के अपमान का लगाया गंभीर आरोप ............ Uttarakhand के Madrasas में शुक्रवार की छुट्टी खत्म, अब Sunday को रहेगा साप्ताहिक अवकाश |      BJP प्रवक्ता Sambit Patra का आरोप, विदेश में तख्तापलट की कोचिंग ले रहे Rahul Gandhi, CJP को भी घेरा ..... CJP नेताओं Sourav Das और Ashutosh Ranka को बड़ी राहत, SEM Court से मिली जमानत | Jammu-Kashmir से हर तरह के आतंकवाद का जल्द ही पूरी तरह होगा सफाया, IGP Tejinder Singh ने कर दिया बड़ा ऐलान ................ Udhampur में गहरी खाई में गिरी बस, दो यात्रियों की मौत और 15 घायल
Advertisement ×