पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की समय-सारिणी जारी

कानपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर ने अवगत कराया है कि विशेष सचिव, समाज कल्याण अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 की समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने, विश्वविद्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संबंधित एफिलिएटिंग एजेंसियों द्वारा शुल्क एवं अन्य विवरणों के सत्यापन तथा मास्टर डाटा के ऑनलाइन सत्यापन की कार्यवाही निर्धारित तिथियों में संपन्न कराई जाएगी।
इसके उपरांत पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 9 से 12) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 11 एवं 12 को छोड़कर) के अंतर्गत नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समयावधि में विद्यार्थियों को आवेदन पूर्ण कर उसकी हार्ड कॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी। वहीं शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक, पूर्णांक एवं उपस्थिति का विवरण ऑनलाइन दर्ज करते हुए अपात्र विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त कर पात्र आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण निर्धारित तिथियों में किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थानों तथा संबंधित एफिलिएटिंग एजेंसियों से शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन अथवा लंबित सत्यापन पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा। अतः सभी संबंधित पक्ष निर्धारित तिथियों के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे...पीएम मोदी ने देश को दी विजयादशमी की बधाई ..... शिवा शर्मा मौत मामले की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, फरार मॉडल पर था 50 हजार का इनाम  | 'भारत में रिजीम चेंज न कभी हुआ है और न होगा', RSS चीफ मोहन भागवत बोले- हिंदू के खिलाफ काम कर रहीं आसुरी ताकतें .. Jaipur में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद इन्फ्लुएंसर Javed Khan ने गरबा कार्यक्रम छोड़ा |      PM मोदी IP एक्सटेंशन में कर सकते हैं शिरकत, तो अमित शाह पंजाब के रामलीला मैदान में करेंगे रावण दहन ............ वैशाली नाव हादसे के पीड़ितों को मिले 25 लाख मुआवजा, Prashant Kishor ने उठाई मांग | बीपीएस न्यूज़ के प्रधान संपादक बी.पी. साहू ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई . जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर अत्याचार की पराकाष्ठा की, वे भी आज राम-राम चिल्ला रहे हैं, गरजे CM योगी
Advertisement ×