पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की समय-सारिणी जारी

कानपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर ने अवगत कराया है कि विशेष सचिव, समाज कल्याण अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 की समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने, विश्वविद्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संबंधित एफिलिएटिंग एजेंसियों द्वारा शुल्क एवं अन्य विवरणों के सत्यापन तथा मास्टर डाटा के ऑनलाइन सत्यापन की कार्यवाही निर्धारित तिथियों में संपन्न कराई जाएगी।
इसके उपरांत पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 9 से 12) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 11 एवं 12 को छोड़कर) के अंतर्गत नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समयावधि में विद्यार्थियों को आवेदन पूर्ण कर उसकी हार्ड कॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी। वहीं शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक, पूर्णांक एवं उपस्थिति का विवरण ऑनलाइन दर्ज करते हुए अपात्र विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त कर पात्र आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण निर्धारित तिथियों में किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थानों तथा संबंधित एफिलिएटिंग एजेंसियों से शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन अथवा लंबित सत्यापन पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा। अतः सभी संबंधित पक्ष निर्धारित तिथियों के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बाबर-औरंगजेब के अनुयायी समाज में जहर घोलने में जुटे...मथुरा में बिना नाम लिए CM योगी का सपा पर हमला, बोले- इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दूंगा | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, CM योगी ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं; देशभर के इस्कॉन मंदिरों में भी भारी भीड़ | 'समझ नहीं हो तो बोलना भी नहीं चाहिए, ये बहुत ही भद्दी...', स्‍वरा भास्‍कर के 'जौहर' वाले विवादित बयान पर बोलीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर | Maharashtra: संभाजीनगर में हॉस्पिटल के NICU वार्ड में लगी भीषण आग, डॉक्टरों ने जान जोखिम में डाल 9 नवजात को बचाया
Advertisement ×