60 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार 

कानपुर। 11 जुलाई 2026 को थाना काकादेव क्षेत्र स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से लगभग ₹60 लाख मूल्य के आभूषण एवं नकदी चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
जांच के दौरान 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों, मोबाइल सर्विलांस एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों का विभिन्न राज्यों में पीछा करते हुए उन्हें औरैया एवं कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, ₹2 लाख नकद तथा घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद माल का कुल अनुमानित मूल्य ₹60 लाख है।
पूछताछ में मुख्य अभियुक्त विकास उर्फ अद्दू एवं उसकी पत्नी ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी के कुछ आभूषण दो सर्राफों को बेच दिए थे तथा प्राप्त धनराशि से घूमने-फिरने एवं अन्य शौक पूरे किए। पुलिस ने बेचे गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।
मुख्य अभियुक्त विकास उर्फ अद्दू शातिर एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर सहित 26 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×