रायपुरवा पुलिस ने मोबाइल चोरी का किया खुलासा

  • छह मोबाइलों के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। कमिश्नरेट के रायपुरवा थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 11 नवंबर को तलवा मंडी क्षेत्र के अलग-अलग घरों से छह मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान 12 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर अनवरगंज रेलवे लोको शेड के पास से उस्मान उर्फ बउवा लोडर (24) को गिरफ्तार किया गया।

बरामद मोबाइलों में सैमसंग, टेक्नो, आईफोन, वीवो और रेडमी के फोन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आपका PDA तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया... राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- नींद और भ्रम से बाहर आइए, गुंडई के नशे में चूर अपने लठैतों को संभालिए | ओवैसी ने किया यूपी में थर्ड फ्रंट का ऐलान, गठबंधन का नाम 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा', CM फेस होंगे चंद्रशेखर ........... बिहार में 30 दिनों में बनेगा नया Ration Card, 75 पार बुजुर्गों को घर पर मिलेगा अनाज |      अभिषेक बनर्जी के अदालतों पर बयान से Calcutta High Court नाराज, सुरक्षा याचिका पर फैसला सुरक्षित | कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से गोरखपुर जा रही 15003 अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से निकलते ही पटरी से उतर गई, ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया
Advertisement ×