10 वर्षों से फरार 25000 का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि थाना बिधनू पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर 10 वर्षों से फरार ₹25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त अमर सिंह को शम्भुआ रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त थाना बर्रा में दर्ज हत्या सहित गंभीर मामलों में वांछित था। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत नया अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, गुंडा अधिनियम, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट सहित 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×