पति का शव फांसी के फंदे से लटका तो पत्नी का शव कमरे में पड़ा मिला

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्रनाथ चौधरी ने बताया कि थाना बर्रा क्षेत्र अन्तर्गत एक किराये के मकान से पति-पत्नी के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया पति का शव फांसी के फंदे से लटका तथा पत्नी का शव कमरे में पड़ा मिला। दोनों कुछ दिन पूर्व ही उक्त मकान में किराये पर रहने आए थे तथा मूल रूप से थाना सचेंडी क्षेत्र के निवासी थे।
परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में गहन जांच की जा रही है। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का निर्धारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×