आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत अधिकारियों ने किया आनन्देश्वर मन्दिर का निरीक्षण

  • सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का लिया गया जायजा
कानपुर। आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ. अर्चना सिंह द्वारा थाना ग्वालटोली क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री आनन्देश्वर मन्दिर, परमट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान मन्दिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही मन्दिर के संचालकों एवं मुख्य पुजारी से वार्ता कर श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम एवं सुरक्षित दर्शन तथा भीड़ प्रबंधन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारु वातावरण उपलब्ध कराया जा सके तथा कानून-व्यवस्था पूर्णतः बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×