जय नारायण विद्या मंदिर में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया सघन वृक्षारोपण अभियान

बीपीएस न्यूज़, कानपुर। 75 ए, विकास नगर स्थित जय नारायण विद्या मंदिर विद्यालय में एनसीसी विभाग के तत्वावधान में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से कई पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। पौधे लगाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर 54 यूपी बटालियन से पधारे हवलदार नरेश सिंह की विशेष उपस्थिति रही।

आयोजन में विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल डॉ. नमिता गुप्ता, एनसीसी प्रभारी भरत दीक्षित एवं विद्यालय के कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×