कानपुर। 8 अगस्त को AIFUCTO एवं FUPUCTA के आवाहन पर दिल्ली में जंतर मंतर पर शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन किया जाने वाला है। प्रदर्शन में विभिन्न मांगो फीडर कैडर, ओपीएस, एनईपी वापिस लो आदि माँगों को लेकर धरना प्रदर्शन के समर्थन में दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर में शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन किया गया और जंतर मंतर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर संघठन को शक्ति प्रदान करने का आव्हान किया गया।
