घर मे घुसे लुटेरों ने किया पति पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार, पति की हुई मौत

  • पत्नी हुई लहूलुहान अस्पताल में भर्ती
कानपुर। शुक्रवार की देर रात थाना साढ़ क्षेत्र में एक घर में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पति-पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। घटना में पति को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा घटनास्थल पर पहुँच कर घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मृतक के पूर्व में सऊदी अरब में रहने तथा कुछ माह पूर्व ही वापस लौटने की जानकारी सामने आई है। मृतक अपने परिवार से अलग खेत में बने मकान में रह रहा था।
घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच के आधार पर पुलिस की 7 टीमें गठित की गई हैं, जो डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत हैं। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), डॉ. विपिन ताडा ने कहा घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
महिला आरक्षण कानून पर अकाली दल का केंद्र सरकार को समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद SAD प्रमुख का ऐलान - मेरठ में CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल बोले- 4 से 5 करोड़ शिव भक्तों के आने की उम्मीद | 'एक यादगार सुबह...': PM मोदी से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा के बयान ने बढ़ाई पंजाब में सियासी गर्माहट, BJP सौंपेगी बड़ी जिम्मेदारी? | 'ना पीछे हटेंगे ना सिर झुकाएंगे, आखिरी दम तक लड़ेंगे...', ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका-इजरायल को फिर चेताया,कहा- सीरिया समझने की गलती ना करें | जयपुर के जोबनेर-महलां हाईवे पर स्कूल बस और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूली बस पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हो गए, 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है
Advertisement ×